
सार……..
⭕ बच्चों ने सांकेतिक झांकियां बनाई, जिसमें राम दरबार, लक्ष्मी गणेश, कुबेर, गोवर्धन पूजा तथा भाई दूज आदि शामिल रही।
विस्तार……..
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में आज शुक्रवार को पंच दिवसीय त्योहार दीपावली अवकाश प्रारंभ की पूर्व संध्या पर इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए गए। जिनमें कई तरह की सांकेतिक झांकियां बनाई गई, जैसे राम दरबार, लक्ष्मी गणेश, कुबेर, गोवर्धन पूजा तथा भाई दूज आदि शामिल रही। समस्त झांकियों का प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया गया। जोकि बहुत ही मनमोहक रहा। बच्चों द्वारा ही नृत्य व गायन का प्रस्तुतीकरण हुआ। छात्रों द्वारा पूरे विद्यालय परिसर को अपने बनाए हुए शिल्प-कला के माध्यम से दीपो तथा कई अन्य आकृतियों द्वारा सजाया गया।
आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य राजीव सिंह तथा उप-प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव के द्वारा लक्ष्मी-गणेश तथा कुबेर जी की पूजा के साथ ही राम, लक्ष्मण, सीता जी की आरती की गई।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बच्चों को दीपावली पर्व के महत्व के बारे में बताया, उन्होंने बच्चों से ग्रीन दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि, “दीपावली” का पर्व “प्रकाश” का पर्व होता है, जिस तरह से हम अपने घर के अंधकार को प्रकाश के माध्यम से दूर करते हैं, वैसे ही हम सभी को अपने अंदर छुपे हुए अज्ञान रूपी अंधकार को ज्ञान रूपी प्रकाश के माध्यम से दूर करना चाहिए। भगवान राम की कहानी हम सभी को आदर्श, मर्यादित, संयमित और सकारात्मक बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह द्वारा विद्यालय के सभी कर्मचारियों में मिष्ठान वितरण करवाया गया, तथा उपहार देकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।