
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मोन गांव में शुक्रवार को भाजपा नेता डॉक्टर माताफेर सिंह के यहाँ आयोजित तेरहवीं संस्कार में भाजपा के दिग्गज नेताओं तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं वरिष्ठ नागरिकों समेत अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा।
आपको बता दें कि, कुछ दिन पूर्व 3 नवंबर 2023 को भाजपा नेता डॉ माताफेर सिंह की मां एवं युवा अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह की दादी शिव दुलारी सिंह (92) का निधन हो गया था। आज शुक्रवार को उनकी तेरहवीं संस्कार का आयोजन हुआ।
तेरहवीं संस्कार में भाजपा नेता एवं पंचवटी परिवार के संरक्षक गणेश सिंह, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व प्रत्याशी विधान सभा लक्ष्मीकांत रावत, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ दद्दू, भाजपा जिला महामंत्री शरद सिंह, जिला पंचायत सदस्य विक्रांत अकेला, पूर्व जिला महामंत्री सरोज गौतम, राधेश्याम एडवोकेट, राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, भोलू सिंह, राजेश सिंह, श्याम भवन सिंह आदि मोन गांव पहुंच कर तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर स्व. शिवदुलारी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इसके अलावा बार एसोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी, पूर्व महामंत्री ज्योत प्रकाश अवस्थी, लेखपाल विवेक प्रताप सिंह, विपिन मौर्य तथा अन्य प्रशानिक अधिकारियों ने पहुंच कर तेरहवीं संस्कार में हिस्सा लिया।