
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जुझारू व्यक्तित्व के धनी कोटेदार, चिंतक और समाजसेवी राजेंद्र सिंह भदौरिया जिन्होंने उत्साह, प्रेम और समर्पण की अलख जगाई, उसे क्षेत्रवासी अनवरत जला के रखने का प्रयास करेंगे। उनकी विरासत उन सभी लोगों को प्रेरित करती रहेगी जो अपने जीवन में कभी भी उनके साथ रहे हो। उनकी महानता संपूर्ण समाज को एक नई राह पर चलने को उत्साहित करेगी। कोटेदार रहते हुए उनके पास जो भी गया, वह खाली हाथ नहीं लौटा, इसलिए राजेंद्र सिंह भदौरिया लोगों के दिलों में राज करते थे।
आपको बता दें कि, राजेंद्र सिंह भदौरिया कोटेदार (70) पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, वह एक गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, अभी पिछले दिनों उनकी सर्जरी हुई थी। आज दोपहर बाद पूरे पहलवान सिंह स्थित उनके घर पर देहलोकगमन हो गया। राजेंद्र सिंह भदौरिया कोटेदार एक अनूठे स्तंभ के तौर पर सदा याद रहेंगे, समाज के प्रति उनके कार्यो ने सामाजिक उत्थान को नए आयाम दिए है।
जुझारू व्यक्तित्व के धनी राजेंद्र सिंह भदोरिया चिंतक तथा सफल व्यवसायी की पहचान स्थापित करके गए हैं, कोटेदार के रूप में समाज ने एक ऐसे सितारे को खोया है जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकेगी।
जैसे ही उनके निधन की खबर क्षेत्र में फैली पूरे पहलवान सिंह स्थित उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लग गया। लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है कि, दिवंगत आत्मा को शांति एवं दु:खी परिवार के सदस्यों को हिम्मत एवं धैर्य प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे बड़ी तादात में लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ दद्दू, ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट, राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, राजेश सिंह, रामशरन सिंह, श्याम भवन सिंह चौहान, संजय सिंह, भोलू सिंह आदि ने पहुंच कर उन्हें अंतिम विदाई दी।