
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन में यातायात सप्ताह पखवाड़ा के प्रारंभ होने के अवसर पर एन0सी0सी0 कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
आपको बताते हैं कि, प्राचार्य डॉ0 शिव ओम श्रीवास्तव एवं डी0एल0एड0 प्राचार्य धीरेंद्र सिंह के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाई गई।बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों को छात्रों द्वारा हेलमेट लगाने का आग्रह करने के साथ ही यातायात के नियमों की सामान्य जानकारी दी गई।
इसी क्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत महाविद्यालय के पास से गुजरने वाले राहगीरों को एन0सी0सी0 कैडेट्स ने “जानकारी ही बचाव है” के अंतर्गत मादक पदार्थ के सेवन से होने वाली हानियां की जानकारी दिया। छात्रों ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, नजर हटी-दुर्घटना घटी, दुर्घटना से-देर भली आदि नारों का जयघोष किया। इस कार्यक्रम का संयोजन एन0सी0सी0 प्रभारी लेफ्टिनेंट सौरभ कुमार के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ0 अरुण चौधरी, गौरव मिश्रा, प्रवीण शर्मा, उदय सिंह प्राध्यापकों के साथ रितिक सिंह ,महिमा ,अंबुज वर्मा ,शालिनी, शिवानी, अंशिका, अश्विनी, प्रिंसी, रत्ना सोनम आदि एन0सी0सी0 कैडेट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।