
विस्तार………
लक्ष्मणपुर/प्रतापगढ़: आज सगरा सुंदरपुर के जनसत्ता कार्यालय पर जनसत्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजा भैया का 54वां जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जनसत्ता किसान प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिला अध्यक्ष भानु सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर राजा भैया के जन्मदिन की खुशियां मनाई।
आपको बता दें कि, खुशी की इस बेला में आए हुए जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर राजा भैया के दीर्घायु होने की कामना की।
मुख्य रूप से जनसत्ता किसान प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष कुलदीप शुक्ल, किसान प्रकोष्ठ निवर्तमान जिला सचिव आनंद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मणपुर पारस तिवारी, किसान नेता राजू गौतम, लक्ष्मणपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह,
पारस मौर्य, बंसी प्रजापति, जगदंबा प्रसाद द्विवेदी, आमिर खान, दिलीप शुक्ला, हिमांशु, दीपांजलि, तनु, बिल्लो, कंचन देवी, कीर्ति, रानी, नेहा ,सरबजीत मिश्रा, राजेश, रईस खान, दिनेश कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, शाहबाज खान, हिमांशु आदि कार्यकर्ता जन्मदिन की खुशी के अवसर पर सम्मिलित हुए।