
सार……..
⭕ प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने करवा चौथ त्यौहार की सभी को विद्यालय की ओर से दी बधाई।
विस्तार……..
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तथा करवा चौथ को बहुत ही हर्षोलॉस के साथ मनाया गया। अध्यापक तथा बच्चों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।
आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि, सरदार पटेल भाव, विचार तथा क्रिया तीनों दृष्टियों से भारतीयों को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करना चाहते थे। उनका व्यक्तित्व बहुत आयामी था। सरदार पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना हेतु गृहमंत्री रहते हुए 560 रियासतों को भारत में विलय कराया था। इनके नेतृत्व में सबसे बड़ा किसान आंदोलन बारडोली का हुआ, जिसमें वल्लभभाई पटेल नायक थे।
श्री वाजपेई ने बताया कि, 1918 में किसानों के हित में गुजरात के खेड़ा में फसल नष्ट होने के बावजूद पूरा लगान देने के तत्कालीन मुंबई प्रेसीडेंसी की सरकार के निर्णय के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा किया। वल्लभभाई पटेल सत्ता के लालच से परे थे। 1946 में यह तय हुआ की 2 सितंबर 1946 को भारत की अंतरिम सरकार का गठन कर दिया जाएगा।
कमल वाजपेई ने बताया कि, दो प्रदेश कमेटियों को छोड़कर सभी ने सरदार पटेल के नाम का समर्थन किया। परंतु फिर महात्मा गांधी के कारण सरदार पटेल ने अपना दावा नहीं किया। सरदार पटेल चाहते थे कि, हमारे मन के भीतर गुलामी का एक अंश शेष ना बचे। वे ऐसी व्यवस्था से मुक्ति चाहते थे जो हमें रंग के आधार पर, जन्म के आधार पर, उपासना पंथ के आधार पर व्यक्ति या समाज में विभेद करती है।
हम सभी अपने लोग अपना समाज, अपनी भाषा, अपने देश के प्रति गौरव से परिपूर्ण हो। आज सरदार नहीं है पर उनका कृतित्व व्यक्तित्व स्टैचू ऑफ यूनिटी के रूप में जिंदा है। हम सभी को सरदार पटेल के दिखाएं रास्ते पर चलकर राष्ट्र को श्रेष्ठ भारत बनाना है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि, करवा चौथ व्रत पति की दीर्घायु हेतु महिलाओं द्वारा पूरे भारत में मनाया जाता है। महिलाएं चांद की पूजा होने तक निराहार रहती हैं। उन्होंने सभी मातृशक्तियों को करवा चौथ की बधाई दी।
इस अवसर पर गिरजा शुक्ला, राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, सरिता मिश्रा, अनुपम सिंह, नीरू बाजपेई, आलोक यादव, अनिमेष मिश्रा, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, शालिनी सिंह, अभिषेक राज त्रिपाठी, ज्योति जयसवाल, फातिमा, गर्विता सिंह, आदर्श शुक्ला, राधा शुक्ला, शिवानी वर्मा, जय सिंह, रुचि सिंह, निखिल शुक्ला, दिलीप गुप्ता सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।