
सार………
⭕ जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉकों की कार्यकारिणी गठित, लालगंज में हुआ चुनाव।
⭕ उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ रायबरेली के 6 शाखा संघों के चुनाव निर्विरोध एवं लालगंज विकास क्षेत्र में मतदान द्वारा चुनाव संपन्न।
विस्तार………
रायबरेली: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया गया। संघ की छह शाखा संघों अमावां, बछरावां, रोहनिया, नगर क्षेत्र, महराजगंज, डीह में समस्त पदों पर चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। वहीं, विकास क्षेत्र लालगंज में अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी होने के कारण वैलेट पेपर द्वारा चुनाव हुआ एवं शेष पदों पर चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।
आपको बता दें कि, अमावां विकास क्षेत्र में अध्यक्ष सुरेश सिंह, मंत्री सूर्य प्रकाश, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार तथा बछरावां विकास क्षेत्र में अध्यक्ष राकेश कुमार, मंत्री राम लखन, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वहीं रोहनिया विकास क्षेत्र में अध्यक्ष रघुराज प्रसाद, मंत्री अजय कुमार, कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार शुक्ल, नगर क्षेत्र में अध्यक्ष आशीष तिवारी, मंत्री मंजू लता शुक्ला, कोषाध्यक्ष राना सिंह और महराजगंज विकास क्षेत्र में अध्यक्ष शिव बालक, मंत्री देशराज, कोषाध्यक्ष उषा सिंह के साथ-साथ डीह विकास क्षेत्र में अध्यक्ष कुसुम चंद, मंत्री विजय बहादुर, कोषाध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव चुने गए।
विकास क्षेत्र लालगंज में अध्यक्ष पद पर पन्नालाल एवं शशिकांत त्रिवेदी ने नामांकन किया। जिसमें वैलेट पेपर द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। यहां कुल 76 मत पड़े, जिसमें पन्नालाल को 40 मत एवं शशिकांत त्रिवेदी को 36 मत प्राप्त हुए। पन्नालाल के पक्ष में अधिक मत प्राप्त होने पर उन्हें अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। शेष पदों पर निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें मंत्री संदीप कुमार कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार बने।
जनपद स्तर से चुनाव पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी क्रमशः अब्दुल हलीम, उमाशंकर, शिवशरण सिंह, योगेंद्र सिंह, बचनेश नारायण मिश्र, मोहम्मद आजम, रमेश कुमार, महेश कुमार कश्यप, सुरेंद्र कुमार वर्मा, श्रीराम, प्रमोद कुमार, गिरजेश सिंह, सुनील कुमार यादव, ईश्वरदीन रहे।
विकास क्षेत्र अमावां का चुनाव प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर, बछरावां का चुनाव ब्लॉक संसाधन केंद्र बछरावां, रोहनिया का ब्लॉक संसाधन केंद्र रोहनिया, नगर क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय किला बालिका, डीह विकास क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय रोखा, महराजगंज विकास क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय महराजगंज, लालगंज का उच्च प्राथमिक विद्यालय लालगंज में चुनाव संपन्न हुआ। निर्वाचित शाखा संघों के पदाधिकारीयों को जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों ने बधाई देते हुए कहा कि, विकास क्षेत्र की कार्यकारिणी शिक्षकों के हित के लिए अच्छा काम करेगी।