
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेलीः जनपद रायबरेली की सदर विधानसभा से विधायक अदिति सिंह की अगुवाई में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य मौजूद रहीं। सम्मेलन कार्यक्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
आपको बता दें कि, हाल ही में केन्द्र सरकार ने महिलाओं के हितों में 33 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण दियें जाने हेतु नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को मंजूरी दी गयी है। इस अधिनियम के लागू होने से देश एवं प्रदेश में 33 प्रतिशत सीटों को मातृशक्ति हेतु आरक्षित किया गया है। इस अधिनियम के पास होने के उपरान्त अधिनियम के प्रचार-प्रसार हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सदर विधायक अदिति सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं को मातृशक्ति हेतु बने अधिनियम की जानकारी दी गयी और महिलाओं के हितों में भाजपा द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ0 गोदावरी मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा मिश्रा एवं वन्दना कश्यप, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुधा अवस्थी, जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी उपस्थित रहीं।