
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विजयादशमी के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महराजगंज की ओर से शस्त्र पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने शास्त्रों की पूजा करते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिज्ञा ली।
आपको बता दें कि, दानेश्वर मंदिर परिसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चालक जगमोहन ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग संयोजक धर्म जागरण मंच के लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि, हमारा देश पुरातन से सभी मामलों में काफी समृद्ध रहा है। हमारे देश में शस्त्र और शास्त्र दोनों की पूजा की जाती रही है। शास्त्र के द्वारा जहां आत्मज्ञान होता था, वही शस्त्र के द्वारा निर्दयी पापाचारियो का विनाश किया जाता था।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं संघ के बारे में बताया कि, संघ द्वारा व्यक्ति का निर्माण किया जाता है, और वही व्यक्ति आगे चलकर राष्ट्र निर्माण का कार्य करता है। संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी।
जबकि आदिसरसंघचालक केशव राम बलि हेड गेवार ने पांच स्वयंसेवकों के साथ विजयदशमी के दिन ही संघ का निर्माण किया था। वर्तमान समय में देश ही नहीं विदेश में भी संघ की हजारों शाखाएं संचालित होती हैं, और लोगों में राष्ट्र भक्ति का भाव जगाया जाता है। उन्होंने संघ के बारे में कुछ दलों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियां को निर्मूल भ्रांति बताते हुए कहा कि, संघ अपनी आलोचना से घबराता नहीं, बल्कि हर चुनौती का डटकर सामना करता है।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू, प्राचार्य वीरेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश फौजी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, श्यामलाल, शिव भजन स्वर्णकार, मुकेश मोदनवाल, हरिशंकर जायसवाल, हरिपाल सिंह, कंचन वर्मा, राम अभिलाख लोधी सहित बड़ी ताकत में लोग मौजूद रहे।