
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बा महराजगंज के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में बुराई पर अच्छाई की विजय स्वरूप दशहरा एवं नवरात्र हर्षोल्लाह से मनाया। इस दौरान बच्चों ने नौ दुर्गा की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि, नवरात्र में तीन देवियों महालक्ष्मी, महासरस्वती, महाकाली के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस पूजा से प्रागैतिहासिक काल से संपन्न ऊर्जा की प्राप्ति होती आ रही है। उन्होंने बताया कि, लंका युद्ध में जी ने श्री राम से रावण वध हेतु चंडी देवी का पूजन कर रावण पर विजय श्री हेतु युक्ति बताई थी। 108 नीलकमल ले गए पर मायावी शक्ति से एक कमल कम हो गया, तब राम ने कहा कि, उन्हें मां बचपन में कमल राजीव नयन कहती थी, अतः जैसे ही आंख निकलना चाह चण्डी प्रसन्न होकर प्रकट हुई। राम को विजय मिली।
कमल वाजपेई ने बताया कि, रावण के कुछ कर्म धर्म युक्त नहीं थे, अतः धर्म की विजय तथा अधर्म की पराजय हुई। इस दिन विजय पाने के कारण दशहरा को धूमधाम से मनाते हैं।
प्रधानाचार्य कमल वाजपेई समेत समस्त महावीर परिवार ने सभी बच्चों अभिभावकों क्षेत्रीय प्रबुद्ध जन तथा सभी जनमानस को नवरात्रि एवं दशहरा की हार्दिक बधाई दी। बच्चों ने नवदुर्गा रूप धारण कर भौगोलिक भ्रमण कर ज्ञान प्राप्त किया। नवदुर्गा, राम सीता, रावण हनुमान के रूप में तनु, अक्शा, स्वास्तिक, आब्या, अविका, वर्षिता, आयुषी, अर्पित वर्मा, आराध्या, सार्थक, दिव्या, कृति, दिव्यांशी ने अपनी प्रतिभा से सब का मन मोह लिया।
प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने सभी का पूजन कर चरण छूकर आशीर्वाद लिया, तथा बच्चों को मिष्ठान का भोग लगाया। एक्टिविटी इंचार्ज नीरू बाजपेई, मंजू सिंह तथा राजीव मिश्रा ने बच्चों को सजाना तथा भ्रमण आदि में सहयोग किया।