
♦️ Aaj Ka Rashifal, 14 October 2023: यदि आप अपने घर में प्रतिदिन पूजा-पाठ करते हैं, ज्योत जलाते हैं तो निश्चित ही आपके पितृ आप पर प्रसन्न होंगे।घर में स्त्रियों का सम्मान : यदि आप अपने घर की बहन, बेटी, बहू या पत्नी का सम्मान करते हैं जिस घर में स्त्री के आंसू गिरते हैं, वहां सबकुछ नष्ट हो जाता है।
♦️ Aaj Ka Rashifal, 14 October 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खंडों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है, जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी करता है। वहीं साप्ताहिक मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमस: सप्ताह, महीने और साल के भविष्य कथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह, नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का आर्थिक दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री से आज का दैनिक राशिफल।
मेष राशिफल (www.skindianews.com)
आज आपके आध्यात्मिक पक्ष की उन्नति होगी। मन मे धार्मिक भावनाएं बनी रहेंगी लेकिन मन एक जगह स्थिर ना रहने के कारण इसका पूर्ण लाभ नही उठा सकेंगे। आपको आर्थिक लाभ कम लेकिन व्यक्तिगत सम्बंधो में सुधार अवश्य होगा मन शांत रहने से आस-पास के लोग आपके समीप रहना चाहेंगे।
वृष राशिफल (www.skindianews.com)
आज सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपके विचारों के विपरीत आचरण करेंगे। नौकरी वाले लोगो का कार्य क्षेत्र पर किसी से झगड़ा हो सकता है। धैर्य से काम लें। महिलाये किसी गुप्त चिंता से व्याकुल रहेंगी। वाहन अथवा मशीनरी से सावधानी रखें। संध्या बाद स्थिति सुधरेगी।
मिथुन राशिफल (www.skindianews.com)
आज के दिन परिवार में आर्थिक अथवा पैतृक संबंधित कार्यो को लेकर तकरार होने की संभावना है किसी बुजुर्ग को मध्यस्थ बना कर ही कोई भी काम करने से सफलता की संभावना अधिक बनेग। महिलावर्ग अत्यंत भावुक रहेंगी किसी काम के लिये मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी।
कर्क राशिफल (www.skindianews.com)
आज सरकारी कार्य मे ढील ना दें अन्यथा अधूरे लटके रहेंगे। नौकरी वाले जातक कार्य क्षेत्र बदलने का मन बनायेगे आज ना बदले। आर्थिक लाभ अनिश्चित रहेगा फिर भी धन संबंधित काम युक्तियो के बल पर बना ही लेंगे। घर के सदस्य आपके किसी निर्णय से असमहत हो सकते है ।
सिंह राशिफल (www.skindianews.com)
आज धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवार में भी आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी।
कन्या राशिफल (www.skindianews.com)
आज धन लाभ थोड़े परिश्रम के बाद जरूरत के अनुसार हो जाएगा लेकिन उधारी के कारण दिक्कते आएंगी। धन को लेकर किसी से तकरार हों सकती है। नौकरी पेशाओ पर अधिकारी मेहरबान रहेंगे फिर भी सतर्क रहें किसी अन्य की गलती की भरपाई आपको ही करनी पड़ेगी।
तुला राशिफल (www.skindianews.com)
आज सरकार संबंधित कार्य आज ले देकर ही पूर्ण कर पाएंगे। महिलाये केवल खाना पूर्ति के लिए ही धार्मिक कार्यो पूजा पाठ में सम्मिलित होंगी। सामाजिक व्यवहार के लिये मित्र-रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी।
वृश्चिक राशिफल (www.skindianews.com)
आज धन लाभ के लिये किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल नही होगा। आप अपने कार्यो पर ध्यान दें आज किया परिश्रम निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। सेहत मध्यान बाद नरम रहेगी रक्तचाप अथवा अन्य शारीरिक दर्द की समस्या होगी। बुजुर्गो के पास कुछ समय अवश्य बिताये।
धनु राशिफल (www.skindianews.com)
आज परिवार में सुख के साधनों की वृद्धि होगी खर्च भी अधिक रहेगा। आध्यत्म अथवा साधना क्षेत्र से जुड़े जातको में अभिमान आएगा। नौकरी पेशा लोगो का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग है।
मकर राशिफल (www.skindianews.com)
आज व्यावसाय की गति मंद रहेगी फिर भी पुराने व्यवहारों से धन लाभ हो जाएगा। निवेश भविष्य के लिये लाभ देने वाला रहेगा। महिलाये छोटी बचत से जमा धन खर्च होने पर उदास होंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च भी करेंगी।
कुंभ राशिफल (www.skindianews.com)
आज सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक अथवा अन्य सभी जगह आपकी जय होगी। अपरिचित भी आपसे संपर्क बनाने को उत्सुक रहेंगे। महिलाओं का स्वभाव अधिक नखरे वाला रहेगा इस वजह से हास्य की पात्र भी बनेंगी।रक्त पित्त संबंधित शिकायत बनेगी।
मीन राशिफल (www.skindianews.com)
आज आर्थिक कार्य के आरंभ में कुछ ना कुछ व्यवधान आएंगे धैर्य ना त्यागे परिणाम आशा से अधिक अनुकूल मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग छोटे निवेश से बड़ा लाभ कमाने में सफल होंगे। नौकरी वाले लोग भी आज अतिरिक्त आय बना सकेंगे। घरेलू खर्चो में वृद्धि होगी फिर भी तालमेल बना रहेगा।
|| देश दुनिया की खबरें “एसके इंडिया न्यूज़” (SK India news) पर हिंदी में पढ़ें || अध्यात्म (spirituality news) की खबरों के लिए जुड़े रहें www.skindianews.com से || ताजा खबरों के लिए subscribe करें “एसके इंडिया न्यूज़” YouTube चैनल ||