
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में लखीमपुर खीरी कांड में शहीद किसानों की अस्थि कलश यात्रा लेकर महराजगंज पहुंची। अस्थि कलश यात्रा के यहां पहुंचने पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील पार्टी के नेतृत्व में कांग्रेस समर्थकों ने कलश यात्रा का जोरदार ढंग से स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में मौजूद लोगों ने अस्थि कलश पर फूल मालाएं चढ़ाकर शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
आपको बता दें कि, इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों और मजदूरों तथा किसानों की पार्टी रही है। आज जितने संसाधन कांग्रेस ने बनाया था, वह धीरे-धीरे नष्ट किए जा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सरकार का नियंत्रण पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। इतिहास में इस समय पेट्रोल और डीजल सबसे ज्यादा महंगे रेट पर बिक रहा है। जिससे आम जनता और किसानों की आर्थिक स्थिति डामाडोल हो गई है, और यह सरकार किसानों को कुचलने में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि, सारे देश का किसान मांग कर रहा है कि, संसद में पारित तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं। लेकिन गूंगी और बहरी केंद्र की सरकार किसानों की मांग को स्वीकार करने की वजह किसानों को ही कुचलने में लगी है। इसका कांग्रेस विरोध कर रही है।
अस्थि कलश यात्रा में मौजूद पुष्कर पाल ने किसानों को संकल्प दिलाया कि, लखीमपुर खीरी कांड में जो निहत्थे किसानों की हत्या की गई है, इसका बदला केंद्र से मोदी और प्रदेश से योगी सरकार को हटाकर ही पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर डॉक्टर विचित्र चौधरी, संदीप मौर्य, रामनरेश मौर्य, राधेश्याम एडवोकेट, अर्जुन पासी, हरी प्रसाद मौर्य, रजनीश दीक्षित सहित बड़ी तादाद में लोगों ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।