
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देवेश यादव को प्रोन्नत करके उप निरीक्षक बनाया गया है। इस अवसर पर जैसे ही सहकर्मी पुलिस जनों को इस आदेश की जानकारी हुई तो सभी ने देवेश यादव को बधाई देते हुए उनको मिठाई खिलाई।
आपको बता दें कि, देवेश यादव काफी दिनों से महराजगंज कोतवाली में दीवान का काम देख रहे थे, कि सोमवार को उनकी प्रोन्नति का आदेश महराजगंज थाने आ गया। जिसमें उन्हें उप निरीक्षक बनाया गया है।
थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम ने आदेश की जानकारी देते हुए देवेश यादव को उप निरीक्षक की वर्दी पहनाई। पुलिसकर्मियों उप निरीक्षक संजय पांडेय, उप निरीक्षक अनिल सिंह, उप निरीक्षक सर्वेश कुमार, उप निरीक्षक आशीष मलिक, उप निरीक्षक सौरभ मलिक, उप निरीक्षक मुन्ना लाल मिश्रा समेत स्टाफ ने जश्न मनाते हुए देवेश यादव का मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर थाने आए भाजपा नेता नीलू सिंह, महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष भाजपा पवन साहू समेत देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दश्शु अन्नु, अनुपम, आशु सिंह मंगली आदि ने उप निरीक्षक बने देवेश यादव को बधाइयां दी।
अपने संबोधन में देवेश यादव ने कहा कि, वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्य प्रणाली से बेहद संतुष्ट हैं। जिस प्रकार उन्होंने भेदभाव बुलाकर सभी वर्गों के साथ न्याय दिलाने का काम किया है, उसकी वह भूरि-भूरि प्रशंसा करते हैं।