
सार…….
⭕ छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों से बचाव एवं नियंत्रण के लिए शारीरिक व्यायाम श्रेष्ठ उपाय।
विस्तार……….
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के पूरे सुखई स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज महराजगंज में वन्दना से पूर्व 15 मिनट का द्रुत गति योग, व्यायाम व विद्या भारती द्वारा तय योग का अभ्यास कराया गया, और इससे होने वाले फायदे के बारे में भी छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी, तथा नित्य व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया गया।
आपको बता दें कि, वन्दना सभा में छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र वर्मा ने बताया कि, शासन के आदेशनुसार इस समय संचारी रोगों के प्रति जागरुकता सम्प्रेषित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनका उद्देश्य एवं लक्ष्य आप सभी बच्चों के स्वास्थ्य को संवर्धित रखना है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिस्क होता है और उसी से श्रेष्ठ विचारों के उद्दीप्त होने की आशा होती है।
प्रधानाचार्य ने बच्चों से कहा कि, आप सभी श्रेष्ठ विचारों के आधार पर अपने को अच्छा बनाते हुए माँ भारती को विश्व वन्दनीय बना सको, इस उद्देश्य से संचारी रोगों से दूर रहकर स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए नित्य व्यायाम व योग करते रहो।