
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर विकास मंच महराजगंज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कस्बा स्थित अपने कार्यालय पर महात्मा गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
आपको बता दें कि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर विकास मंच के अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल के मार्गदर्शन में सभी पदाधिकारी उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचकर मरीजों और तीमारदारों को फल वितरण किए एवं अस्पताल में उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जाना।
इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस कमेटी के पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर एसपी सिंह से मुलाकात कर कस्बे में चल रहे वायरल फीवर की रोकथाम के बारे में विस्तृत चर्चा की।
इस मौके पर सोभनाथ वैस्य, संदीप वैश्य, कमलाकर विक्रमादित्य, फिरोज अहमद, व्यापारी नेता रिंकू जायसवाल, रमजान अली, सरदार संतोष सिंह (प्रिंकल) आदि मौजूद रहे।