
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य ने बच्चों के साथ शहीदे आजम भगत सिंह का जन्म दिन मनाते हुए कहा कि, भारत माता की गुलामी की बेड़ियों को खत्म कराने हेतु बहुत कम उम्र में सेंट्रल एंबेसी में बम फेंका। जिससे ब्रिटिश प्रशासन भयाक्रांत हो गया। भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई। इन शहीदों को हम सभी दिल से प्यार करते हैं, तथा देश के प्रति हम सब उनके बताए गए पद चिन्हों पर चलकर गर्व की अनुभूति करते हैं।
आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बच्चों को आज भाद्र पद शुक्ल पक्ष अनंत चतुर्थी के विषय में बताया तथा अनंता को दिखा कर उनकी 14 गाठों के विषय में बताते हुए कहा कि, विष्णु भगवान को समर्पित यह अभिमंत्रित सूत्र धन-धान्य सौभाग्य एवं यश देने वाला होता है। इससे जुड़ी कहानी सुमंत ऋषि उनकी पत्नी दीक्षा पुत्री सुशील ने तथा भगवान कृष्ण के कहने पर पाण्डवों ने अपने संकट काल में इस व्रत को किया था।
श्री वाजपेई ने बच्चों को यह भी बताया कि, आज ही श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का पवित्र जल विसर्जन भी होता है। उन्होंने बारहवफात पर बच्चों को बताया कि, मोहम्मद साहब की शान में रात भर मस्जिदों में इबादत होती है। जलसा तथा साहब की शान में नज्म पढ़े जाते हैं। यह 12 दिन मोहम्मद साहब अस्वस्थ थे। ऐसा भी कहा जाता है कि, इस दिन मोहम्मद साहब ने अपना उत्तराधिकारी हजरत अली को चुना था। सभी को देश प्रेम हेतु उत्साहित किया तथा सभी के कल्याण की कामना की।
इस मौके पर आदर्श शुक्ला तथा छात्र अजीत सिंह कक्षा 12 एवं कक्षा 12 की छात्राओं ने अपने सारगर्भित विचार भी रखें।