
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के पूरे सुखई मजरे अतरेहटा में स्थित वीरांगना झलकारी बाई शिक्षा निकेतन में आज भाजपा नेताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मौजूद लोगों ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन् किया, तथा उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
आपको बता दें कि, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी के संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बोलते हुए श्री त्यागी ने कहा कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उन्होंने पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा व अंत्योदय के उत्थान के लिए लगा दिया। आज उन्हीं के विचारों पर चलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी गरीबों का कल्याण कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मौजूद जिला महामंत्री शरद सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को आधुनिक भारत की नीव को डालने का श्रेय उनके विचारों को जाता है। हम उन्हें कभी भुला नहीं सकते।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू ने भी दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन को विस्तार से व्यक्त किया और कहा कि, दीनदयाल उपाध्याय ने गरीबों के उत्थान के लिए जो सपना देखा था, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकार कर रहे हैं।
इस मौके पर चंद्रपाल यादव, जगदीश लोधी, सुनील त्यागी, पप्पू बीडीसी आदि मौजूद रहे।