
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रांतीय अध्यक्ष जी0सी0 सिंह चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जनपद रायबरेली की नवांगतुक जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से शिष्टाचार भेंट की और जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
आपको बता दें कि, प्रांतीय अध्यक्ष जी0सी0 सिंह चौहान एवं पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को पगड़ी, शाल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सरदार अवतार सिंह मोंगा, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, अमित फौजी, मो0 आरिफ, वसीम खान, नगर अध्यक्ष आशीष, सूची व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, सचिव भोला शर्मा, मीडिया प्रभारी रमाशंकर शुक्ला, जिला सचिव राजेश कुमार सोनी व भोला शुक्ला, कंचन देवी, सरवरी, सुब्रतान, अब्दुल रहीम खां सहित अन्य पदाधिकारी व व्यापारीगढ़ मौजूद रहे।