
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: डलमऊ से पैदल यात्रा करके पवित्र गंगाजल लेकर श्री दानेश्वर धाम में शिव जी का जलाभिषेक करने पहुंचे सैकड़ो कांवरियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर विकास मंच के पदाधिकारी द्वारा जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। साथ ही उनके जलपान की भी व्यवस्था की गई।
आपको बता दे कि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर विकास मंच के पदाधिकारियों ने महराजगंज से डलमऊ पैदल चलकर पवित्र गंगा जल लेने गए लगभग 350 कांवरियों की यात्रा के साहसिक प्रयास की सराहना की, और कहा कि, ऐसे ही साहस और समर्पण का भाव व्यक्ति को पूर्णता प्रदान करता है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर विकास मंच के पदाधिकारी द्वारा कांवड़ियों के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। दानेश्वर मंदिर धाम पर एक एक कर सभी कांवड़ियों को वितरण किया गया। इसके बाद कांवड़ियों का दल बोल बम के जयकारे लगाते पावन धाम दानेश्वर मंदिर के अंदर प्रवेश कर कतार बध्द होकर शिवलिंग में जलाभिषेक किया।
इस मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर विकास मंच के संरक्षक अशोक रस्तोगी, अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, महामंत्री संदीप वैस्य, सरदार संतोष सिंह (प्रिंकल) समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।