
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कस्बे में सपा कार्यकर्ताओं की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जबकि मऊ के घोसी चुनाव में सपा प्रत्याशी ने रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज की है। सपा नेताओं बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती के नेतृत्व में सपा नेता समर यादव, सपा नेता फिरोज अहमद एडवोकेट, संदीप वैश्य, बिनोद साहू, पंकज यादव, सतीश यादव, कलाम, कमलाकर विक्रमादित्य आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ डांस किया, तथा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटी। विधायक श्याम सुंदर भारती ने इसे जनता और कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि, घोसी उपचुनाव में आम जनता, मतदाता और कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम आया है। INDIA गठबंधन को जनता ने सिर माथे पर बिठाया है, और यूपी में यह जीत देश में परिवर्तन का आगाज है।
आपको बता दें कि, बीते शुक्रवार को घोसी के हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत पर यहां महराजगंज कस्बे में सपाइयों ने जश्न मनाया। बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती के नेतृत्व में ढोल की थाप पर थिरकते हुए मिठाई बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी जलाकर खुशी का इजहार किया।
विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि, घोसी की जनता ने सुधाकर सिंह को विधायक बनकर बता दिया है कि, बाहरी लोग कभी अपने नहीं हो सकते। यह हार भाजपा की नहीं, बल्कि उन नेताओं की है जिन्होंने सत्ता के दुरुपयोग और पूरी सरकारी मशीनरी लगाकर भी लक्ष्य का पीछा तक नहीं कर पाए।