
सार…….
⭕ ट्रेनी एसडीएम सौम्या मिश्रा ने कहा- छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए मॉडल आप सभी को इसरो तक पहुंचा सकते हैं।
विस्तार…….
रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: कस्बे के पूरे सुखई स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। इसके उद्घाटन सत्र में उप जिलाधिकारी महराजगंज रजित राम गुप्ता एवं ट्रेनिंग एसडीएम सौम्या मिश्रा उपस्थित रही।
आपको बता दें कि, अपने संबोधन में एसडीएम रजित राम गुप्ता ने बताया कि, इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में तर्क शक्ति का विकास होता है। नए-नए आयाम स्थापित करने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है।
ट्रेनी एसडीएम सौम्या मिश्रा ने कहा कि, छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए मॉडल आप सभी को इसरो तक पहुंचा सकते हैं। इसलिए अपनी कल्पना को नई उड़ान दें। आप ही में भविष्य के वैज्ञानिक छुपे हैं।
प्रान्तीय पर्यवेक्षक के रूप में आए प्रान्तीय अधिकारी विशाल सिंह ने बैठने उठने चलने से लेकर वार्ता शैली कैसी हो इन सभी बारीकियों को विद्या मन्दिर संस्थान सिखाते हैं। समाजिकता के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास नैतिक व्यवहार सभी उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए समग्र विकास का चिन्तन इन संस्थानों का प्रमुख ध्येय है।
संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य रविंद्र मोहन मिश्र ने सभी का आभार जताया। समापन कार्यक्रम में प्रान्तीय पर्यवेक्षक देवेंद्र शुक्ल ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए आनंदी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर सीतापुर के लिए सम्बंधित सूचनाओं को देते हुए विज्ञान मेले के उद्देश्य को समझाया।
विज्ञान मेले में शिशु, बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के प्रतिभगियों ने प्रदर्श, वैदिक गणित, विज्ञान, सांस्कृतिक, प्रश्न मंच, पत्र वाचन, आशु भाषण, आदि प्रतियोगिताओं का संपादन हुआ। कार्यक्रम में संचालन आदित्य एवं अतिथि परिचय प्रधानाचार्य वीरेन्द्र वर्मा ने कराया।