
सार………
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां कई दिन से चल रही थीं। संपूर्ण बछरावां थाना परिसर को सजा-धजाकर गोकुल धाम बना दिया गया था। बुधवार की रात में श्रीकृष्ण के जन्म के बाद लोग प्रसाद ग्रहण कर घर गए।
विस्तार…….
बछरावां/रायबरेली: थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात बारह बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। थानाध्यक्ष बृजेश राय ने विधि विधान से गगन भेदी मंत्र उच्चारण कर पूजा आरती की। मंदिर प्रांगण में बाल कलाकारों ने मनमोहन झांकियां प्रस्तुत कर संगीत मय “गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया” सहित अन्य गीत गाकर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया।
आपको बता दें कि, यूपी के रायबरेली में बछरावां थाना परिसर में थानाध्यक्ष बृजेश राय के नेतृत्व में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि, भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव को थाना परिसर में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है, लेकिन इस बार कुछ अलग ही तरीके से श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
रात्रि भर सांस्कृतिक कार्यक्रम चला। कार्यक्रम में विप्रजन भगवान को गर्भ स्तुति व राधा कृष्ण के चरणों में भक्ति लोक गीत व सोहर गीत के माध्यम से संगीत प्रेमी बाल कलाकारों ने अपनी स्वरांजलि अर्पित की। कृष्ण जन्मोत्सव के बाद मंगला आरती की गई। अन्य दिव्य स्त्रोतों का पाठ कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पूरे थाना परिसर को रंग बिरंगी विद्युत स्वचालित लाइटों से सजाया गया था।
बृजेश राय ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं अतिथियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की थी, जिसे नगर वासियों ने ग्रहण किया। थाना अध्यक्ष ने परिवार सहित भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ-साथ श्री गणेश जी एवं श्री हनुमान जी की भी पूजा आरती की। कार्यक्रम के अंत में बाल कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण तथा गोपियों का रूप धारण करके फूलों की होली खेली, जिसे देख लोग मंत्र मुग्ध हो गए।
आपको यह भी बता दें कि, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां कई दिन से चल रही थीं। संपूर्ण बछरावां थाना परिसर को सजा-धजाकर गोकुल धाम बना दिया गया था। बुधवार की रात में श्रीकृष्ण के जन्म के बाद लोग प्रसाद ग्रहण कर घर गए।
इस मौके पर कस्बे के वरिष्ठ व्यवसाय शशिकांत मिश्रा, रंजना मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर, वरिष्ठ व्यापारी सौरमंडल शुक्ला समेत क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान, पत्रकार बंधु एवं बड़ी तादात में क्षेत्रवासी भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।