
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन बुधवार और नौवे दिन बृहस्पतिवार को जहां भक्तों ने मां गौरी के महा रूप का सिंगार किया तो वहीं भाजपा नेता अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के इच्छा सिंह का पुरवा, मेवई, पूरे भोपाल सिंह, सरदारगंज, हमीर मऊ, चंदनिहिया, बांसी परान, जलालपुर धई, गंज बड़े रवा, भरसना, कुरौली दमा आदि गांवों में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चना की व आशीर्वाद लिया, साथ ही आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित किया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि, मां दुर्गा आदिशक्ति का प्रतीक है। उनकी महिमा अनंत है। संसार में जब जब आसुरी शक्तियों का प्रभुत्व बढ़ा और मानवता खतरे में आई, तब समय-समय पर भक्तों की पुकार पर मां ने अपने तेज से आसुरी शक्तियों का संघार कर विश्व की रक्षा की।
उन्होंने यह भी कहा कि, मां दुर्गा के नौ रूपों का 9 दिनों में हम पूजन करते हैं। इससे हमें मां के आशीर्वाद से सुखमय जीवन की प्राप्ति होती है। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि, इस बार पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा आयोजनों की संख्या बढ़ी है, और बड़ी तादात में लोग धार्मिक कार्य में रुचि ले रहे हैं। इससे समाज में एक अच्छे वातावरण का सृजन हो रहा है।
उन्होंने सभी आयोजकों को साधुवाद देते हुए आश्वस्त किया कि, उनके अस्तर से जिस प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की जाएगी उस पर वह खरा उतरेंगे।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, कलराज मिश्रा, योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र साहू, अभिषेक सिंह, आशु सिंह, डॉ मनोज प्रजापति, राधेश्याम यादव, भोला साहू, राहुल सरोज, धुन्नी द्विवेदी,प्रेम नारायण श्रीवास्तव, सुशील बाजपेई, सचिन शुक्ला, सौरभ यादव, अनुराग त्रिवेदी, राहुल तिवारी, ऋषि कुमार, अनुराग जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।