
सार……..
⭕ मिलेट्स कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न।
विस्तार..……..
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए गवर्निंग बोर्ड की बैठक बचत भवन सभागार में की।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक विनोद कुमार से इस संबंध से अब तक हुई प्रगति के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित कृषक संगठनो को भी अपने अनुभवों को साझा करने को कहा। उन्होंने इस संबंध में उनकी समस्याएं भी सुनी और पशु चिकित्सा अधिकारी और कृषि अधिकारी को उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। इस के साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि, डेमोंसट्रेशन के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाए। इसके लिए फार्म स्कूलों में किसानों की बैठक आयोजित की जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कृषि विभाग के साथ मिलकर इस संबंध में और प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने डेयरी विभाग से समन्वय बना कर इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का निर्देश दिया। कृषि क्षेत्र में वृत्तीय दरों पर भी उन्होंने विस्तार पूर्वक चर्चा की।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत पूर्व में और अब तक हुई प्रगति जानी। इस बार धान के उत्पादन में प्रगति के विषय मे उप कृषि निदेशक से चर्चा की। जिलाधिकारी ने रोटावेटर का लक्ष्य बढ़ाने का निर्देश दिया।
मिलेट्स कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अन्न को बढ़ावा देने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। उप निदेशक ने बताया कि, इसे बढ़ावा देने के लिए किसानों को तीन तीन किलो के मोटे अनाज उपलब्ध कराए गए है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि, मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएं। साथ ही मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए एफपीओ को भी शामिल किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, जिला कृषि अधिकारी के अतिरिक्त कृषि संगठन और संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।