
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला परिवार प्रबोधन प्रमुख एवं बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक रमेश अवस्थी (62) का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यह सूचना पाते ही संघ परिवार से जुड़े लोगों में गहरा अशोक व्याप्त हो गया। उनके पार्थिव शरीर को महराजगंज लाया गया, तो हजारों की तादात में लोग उमड़ पड़े और नम् आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
आपको बता दें कि, मृदुल स्वभाव के धनी सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत महराजगंज के पूर्व नामित सभासद रमेश अवस्थी की गणना क्षेत्र के विशिष्ट लोगों में की जाती रही है। वर्तमान में उनकी पत्नी सुधा अवस्थी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भी हैं।
श्री अवस्थी अपने कार्यों की वजह से हर कार्यक्रमों में मौजूद मिलते थे। पिछले 15 दिनों पहले उनकी तबीयत खराब हुई, कई अस्पतालों में दिखाने के बाद उन्हें किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उन्हें रखा गया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात लगभग 11:52 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
यह खबर जब महराजगंज पहुंची तो शोक की लहर व्याप्त हो गई। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के अलावा RSS के विभाग संयोजक संजय सिंह के साथ-साथ भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, भाजपा नगर अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी, महामंत्री पंकज श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, भूपेश मिश्रा सहित सैकड़ो लोगों ने उनकी अंतिम क्रिया में भाग लिया, और गहरा शोक जताया।