
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष महराजगंज अरुण कुमार सिंह उर्फ दद्दू, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ सपा नेता एवं अग्रणी व्यवसाय सुधीर साहू, अग्रणी व्यवसायी शैलेंद्र प्रताप साहू उर्फ़ राहुल, प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, प्रेस क्लब महामंत्री शिवाकांत अवस्थी, और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, एवं व्यवसाईयों ने जनपद वासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है।
आपको बता दें कि, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि, ‘भाइयों-बहनों के बीच अनूठे लगाव के उत्सव रक्षाबंधन के अवसर पर सभी शिवगढ़ नगर एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।’ उन्होंने कहा कि, मेरी कामना है कि, इस अनुपम पर्व के माध्यम से हमारे समाज में महिलाओं, विशेष रूप से बेटियों के हितों की रक्षा और उन्हें खुशहाल बनाने के प्रयासों को मजबूती मिले। राखी के धागे बहन के पवित्र प्रेम तथा रक्षा की डोरी मात्र नहीं है, बल्कि ये धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक एकबद्धता एवं एकसूत्रता का अमोघ साधन है।
महराजगंज ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ दद्दू ने कहा कि, भाई बहन के पवित्र प्रेम रक्षाबंधन पर जनपदवासियों को बधाई देता हूं। आइए, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रनिष्ठा, परस्पर सद्भाव और सौहार्द के रक्षासूत्रों के जरिये हमारे जनपद की एकता, अखंडता की रक्षा और समावेशी विकास का संकल्प लें। इस संकल्प की सिद्धि के लिए जनपदवासियों को शुभकामनाएं।
सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि, रक्षाबंधन’ का यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और वचनबद्धता का प्रतीक है। समस्त जनपदवासियों को इस पावन पर्व की मंगल कामनाएं।
वरिष्ठ सपा नेता एवं अग्रणी व्यवसाय सुधीर साहू ने कहा कि, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी को रक्षाबंधन की दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई। मैं सभी बहनों की सुरक्षा और तरक़्क़ी की कामना करता हूँ।
अग्रणी व्यवसाय शैलेंद्र प्रताप साहू उर्फ़ राहुल ने कहा कि, रक्षा बंधन पर सभी जनपदवासियों को बधाई! राखी प्रेम और विश्वाीस का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है। आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं।
वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक सुभाष पांडे ने कहा कि, जनपदवासियों को रक्षाबंधन, जो भाई-बहनों का वह खास वार्षिक पर्व है जिसमें भाई की कलाई पर बहन रक्षासूत्र (राखी) बांधती हैं, की हार्दिक बधाई व ढेर शुभकामनायें। समाज की भलाई इसी में है कि, सभी लोग इस पर्व की पवित्र भावना के तहत शुद्ध मन से जिन्दगी गुजारने का प्रयास करें।
प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन पर्व पर कहा कि, रक्षाबंधन का मांगलिक पर्व मानवीय रिश्तों में नवीन ऊर्जा का संचार करता है। बहनें नई उमंगों और उत्साह के साथ भाईयों की कलाईयां सजाती हैं। सदियों से मनाये जा रहे इस पर्व में सात्विकता और सांस्कृतिक बोध समाहित हैं। सांस्कृतिक परम्पराओं और भारतीय आदर्शों के पर्व रक्षाबंधन की सभी जनपद वासियों को बधाई।
प्रेस क्लब महामंत्री शिवाकांत अवस्थी ने कहा कि, भाई-बहन के असीम स्नेह एवं अटूट विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की (एसके इंडिया न्यूज़ डिजिटल) एवं (राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र “प्रज्ञांश)” के सुधीपाठको, समस्त जनपद-प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई। मां अहोरवा मैय्या से कामना है कि, यह पवित्र पर्व आप सभी के जीवन में स्नेह, सम्मान एवं समर्पण की वृद्धि करें।
राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यवसाईयों ने भी दी बधाई: वरिष्ठ व्यवसाय राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, अजीत सिंह, बछरावां के अग्रणी व्यवसायी शशिकांत मिश्रा, रंजना मिश्रा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतिनिधि शिवम तिवारी, प्रतिनिधि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उमेश कुमार उर्फ कुन्नू, पोखरनी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू शुक्ला, भाजपा नेता पवन साहू, दिलीप तिवारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, बबलू मिश्रा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बारीगोहन्ना, कल्पेश शुक्ला एडवोकेट, दयाशंकर प्रधान प्रतिनिधि, मनोज कुमार कसेरा पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत महराजगंज, शिव बालक पाल पूर्व प्रधान पोखरनी, अग्रणी व्यवसाय आनंदपाल, डॉक्टर एसपी सिंह अधीक्षक सीएचसी महराजगंज, अनुज ट्रेडर्स कंपनी अतरेहटा, कुमारी आरती ग्राम विकास अधिकारी, महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज, ओम प्रकाश सिंह उर्फ भोलू क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, डॉ तरुणेन्द्र यादव, सत्रोहन वर्मा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, आरती वर्मा ग्राम प्रधान, अभिषेक यादव युवा सपा नेता, प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट, मातादीन पासी प्रांतीय परिषद सदस्य भाजपा, श्याम कला प्रधान, अमरेश कुमार प्रधान प्रतिनिधि, शिव प्रसाद सिंह प्रधानाध्यापक, रामप्रसाद तिवारी प्रधान, अंकुर गुप्ता पूर्व सभासद, शिव प्रसाद यादव प्रधान, रामचंद्र त्यागी वरिष्ठ लिपिक, जमुना प्रसाद लिपिक नगर पंचायत महराजगंज, विनोद कुमार साहू उर्फ़ बावली प्रधान ने भी ग्रामवासियों समेत जनपदवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी है।