
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: चंद्रयान-3′ बुधवार की शाम चांद पर उतरा और चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया। सोशल मीडिया पर जहां भारतीय सेलिब्रेशन के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, वहीं यूपी के रायबरेली में भी सेलिब्रेशन के पोस्ट से सोशल मीडिया भरा पड़ा। साथ ही इस सफलता के लिए प्रेस क्लब महराजगंज के पदाधिकारियों समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों, व्यवसाईयों और समाजसेवी इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, प्रेस क्लब के संरक्षक सुभाष पांडेय ने इसरो को उसके तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि, हमारे पास लागत प्रभावी तरीकों से सफलता हासिल करने की क्षमता है। हम वास्तव में उत्साहित हैं। श्री पांडेय ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, हम वास्तव में उत्साहित हैं। हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं।
प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव ने चंद्रयान-3 की सफलता पर कहा कि, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की सफल लैंडिंग के अवसर पर मेरी हार्दिक बधाई। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास है। यह अंतरिक्ष अन्वेषण में एक बड़ा कदम है और निश्चित रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश की ओर से की गई प्रभावशाली प्रगति का प्रमाण है। मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।
प्रेस क्लब महराजगंज के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव बोले-चंद्रमा हमारे और भी करीब आ गया है। ये बहुत खुशी की बात है। चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर भारत की उपस्थिति को दर्शा रहा है। इस महान अवसर पर मैं इसरो और वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि उनके कौशल, साहस और प्रतिभा के कारण हमें यह उपलब्धि मिली है।
प्रेस क्लब के महामंत्री शिवाकांत अवस्थी ने भारत के वैज्ञानिकों के लिए कही ये बात: शिवाकांत अवस्थी ने कहा कि, बुधवार बहुत ही गौरवशाली व ऐतिहासिक दिन था, चंद्रयान-3 की सफलता से भारत विश्व की महाशक्तियों में सम्मिलित हो रहा है। भारत के वैज्ञानिकों का विज्ञान व तकनीकी में वर्चस्व, हमारी मेधाशक्ति व मस्तिष्क का लोहा पूरी दुनिया मान रही है, हमारा भारत ज्ञान विज्ञान के बल पर विश्वगुरु, विश्वशक्ति व विश्वविजेता बनेगा। इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों को प्रेस क्लब महराजगंज परिवार की ओर से बधाई।
अमर प्रताप सिंह उपाध्यक्ष प्रेस क्लब बोले- यह देश के लिए एक असाधारण उपलब्धि है। मैं चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई देता हूं। इस सफल लैंडिंग मिशन के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। यह देश के लिए एक असाधारण उपलब्धि है।
उपाध्यक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि, चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बन गया है। नई अंतरिक्ष यात्रा भारत की खगोलीय महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है, जिससे यह अंतरिक्ष परियोजनाओं के लिए दुनिया के लॉन्चपैड के रूप में अलग हो जाता है। भारतीय कंपनियों के लिए अंतरिक्ष का प्रवेश द्वार खुलने से देश के युवाओं के लिए रोजगार के ढेर सारे अवसर पैदा होंगे।
उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी ने कहा कि, चंद्रयान 3 टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है। चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ एक महत्वपूर्ण अवसर, एक ऐसी घटना जो जीवनकाल में एक बार होती है।
पत्रकार इम्तियाज अली एडवोकेट ने कहा कि, चांद मुबारक! हमें और भी आगे जाना है। इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पूरी टीम को बधाई। मैं इस सफलता के लिए चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं।
प्रेस क्लब महाराजगंज के उपाध्यक्ष अतुल तिवारी बोले- यह नया भारत है और जिसकी भुजाएं मंगल से चंद्रमा तक फैली हुई हैं। इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मैं इसरो वैज्ञानिक को इस सफलता के लिए बधाई देता हूं।
दिलीप जायसवाल पत्रकार ने कहा कि, एक नए भारत का उदय हुआ है, चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर हम सभी गौरवान्वित हैं, देश खुशियों से भर गया है।
मनोज वर्मा पत्रकार ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि, मैं चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।
सत्य प्रकाश मिश्रा एडवोकेट ने कहा- बुधवार को 140 करोड़ भारतीयों ने एक और उपलब्धि देखी। चंद्रयान 3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। छह दशक पुराने इस अंतरिक्ष कार्यक्रम में आज 140 करोड़ भारतीयों ने एक और उपलब्धि देखी। हम अपने वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और इस मिशन को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों के जुनून, कड़ी मेहनत और समर्पण को सलाम करते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मंत्र को सच साबित कर रहा है।
पवन कुमार पत्रकार ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, चंद्रयान-3 के चाँद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत का नाम दुनिया भर में रौशन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। विज्ञान की प्रगति मानव कल्याण के लिए हो यह बहुत जरूरी। मुझे पूरी उम्मीद है कि, यह अभियान अपने मानवीय उद्देश्य में सफल होगा।