
सार……..
⭕ चंद्रयान 2 और चंद्रयान-3 से भारत ने साबित किया कि, हर रात्रि का सवेरा जरुर होता है-प्रभात साहू।
विस्तार…….
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारतीय स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा भारत के चंद्रयान के चांद पर सफल शाफ्ट लैंडिंग पर भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू एवं महराजगंज नगर अध्यक्षा सरला साहू ने भारत के इस सफलता पर वैज्ञानिक सहित संपूर्ण देशवासियों को बधाई दी है।
आपको बता दें कि, महराजगंज नगर पंचायत अध्यक्षा सरला साहू ने कहा कि, 23 अगस्त की शाम वास्तव में शाम नहीं बल्कि संपूर्ण भारतीयों के लिए एक नई भोर थी। यह भोर केवल पृथ्वी तक ही नहीं बल्कि चांद में भी सर्वप्रथम भारतीयों ने देखा, और संपूर्ण विश्व को दिखाया है। चांद पर भारत की पहुंच अनेकों मायनो में रिसर्च, तकनीकी, वैश्विक व्यापार, अंतरिक्ष, एक्सप्लोरेशन, क्यूरियोसिटी, इनोवेशन और मानव की चांद पर पहुंचने के महत्वकांक्षी उम्मीदों पर विश्वास जताया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने विज्ञान के सिद्धांत का सही उपयोग कर गुरुत्वाकर्षण बल का लाभ लेते हुए कम लागत में इस मिशन को सफलता तक अंजाम दिया है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू ने कहा कि, चंद्रयान-3 मिशन की सफलता ने विश्व में भारत के नए कीर्तिमान को चांद के साउथ पोल पर सर्वप्रथम पहुंच कर दर्ज किया है। चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 से भारत ने साबित किया है कि, हर रात्रि का सवेरा जरुर होता है। प्रभात साहू ने नगर वासियों के साथ चंद्रयान-3 का उत्सव भी आयोजित किया और लोगों में मिठाइयां बांटी। प्रभात ने नगर के कई विज्ञान विद्यार्थियों से मुलाकात कर चंद्रयान-3 के बारे में जागरूकता फैलाने की अपील की, जिससे भविष्य में बच्चे इन क्षेत्रों में रुचि रखें और अंतरिक्ष विज्ञान प्रगति करें।
इस मौके पर उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकांत त्रिपाठी, प्रभात के बड़े बेटे पियूष साहू, छोटे बेटे आयूष साहू, विजय साहू, शिवशरन साहू, राधा रमण त्रिपाठी, सुधीर साहू आदि ने चंद्रयान-3 के सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो समेत पूरी टीम तथा देशवासियों को बधाई दी है।