
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: बछरावां के सहगो तमनपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक पंचायत आयोजित की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। पंचायत की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने की। इस पंचायत में क्षेत्र से सैकड़ो किसान शामिल हुए तथा किसानो की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया गया। जिसमें यह पाया गया कि, किसानों की प्रमुख समस्याएं बिजली पानी पीएम किसान सम्मान निधि आदि जस की तस बनी हुई है।
आपको बता दें कि, किसान नेता ने बताया कि, पूर्व में भारतीय किसान यूनियन ने ब्लॉक प्रांगण बछरावां में धरना किया था। जिसमें प्रशासन की ओर से तहसीलदार अभिनव पाठक ने किसाने की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था, परंतु अभी तक किसानों की समस्याएं जस की बनी हुई हैं। साथ ही 18 सितंबर को इको गार्डन में होने वाली पंचायत के विषय में भी विचार विमर्श और तैयारी का जायजा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष रायबरेली द्वारा लिया गया।
पंचायत में सभी किसानों ने एक राय होकर यह प्रस्ताव पारित किया कि, यदि किसानों की समस्याएं शीघ्र निस्तारित नहीं हुई तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
पंचायत की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष के0के0 सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, मंडल महासचिव अमरीश कुमार फैजू, जिला अध्यक्ष संतोष चौधरी, महराजगंज तहसील अध्यक्ष पुनवासी साहू एवं महराजगंज तहसील महामंत्री गया प्रसाद के साथ ही बछरावा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, महामंत्री अशोक चौधरी, वरिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष राम सजीवन व महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष लव कुश के साथ ब्लॉक महामंत्री एवं ब्लाक कार्यकारिणी के अन्य सदस्य एवं किसान उपस्थित रहे।
उक्त पंचायत में लगभग 500 किसानों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई, तथा पंचायत को सफल किया।