
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेा यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ समाजवादी साइकिलयात्रा के जनपद रायबरेली में पांचवे दिन ऊंचाहार से प्रस्थान कर बड़ी संख्या में साइकिल चलाते हुए उमरन, पकसरावां, सलोन, गणेागंज, करहिया बाजार पहुंची।
आपको बता दें कि, नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि, वर्तमान में देश संकट के दौर से गुजर रहा है। भाजपा राज में मंहगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार, अपराध, भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश एवं देश का आमजन शासन प्राासन से परेशान है। लोग भाजपा सरकार से मुक्ति चाह रहे हैं।
साइकिल यात्रा में लगातार साइकिल चलाकर जनपद की सभी विधान सभाओं में युवाओं का मनोबल बढ़ा रहे। जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत 9 वर्षों से वर्तमान भाजपा सरकार में देश एवं प्रदेश में अराजकता, साम्प्रदायिक उन्माद, जातीय भेदभाव ने देश की आत्मा को झकझोर दिया है। देश के युवा साथी ही परिवर्तन लायेंगे। निचित रूप से समाजवादियों की साइकिल यात्रा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।
साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सुरेश निर्मल, विधान सभा अध्यक्ष सलोन पुत्तन सिंह यादव, राजेश मौर्य, नरेन्द्र यादव, राघवेन्द्र यादव, इं0 अभिषेक यादव, शुभम लोहिया रेहान कजियाना, राम नेवाज यादव, आरफ मेवाती डाॅ0 हर्षवर्धन द्विवेदी, मुन्ना यादव, लल्लू प्रधान, रामविभोर, पवन तिवारी, सुरेश यादव, लवकुश मौर्य, भूपेन्द्र सिंह, लालजी पटेल, पप्पू रावत, अभिषेक यादव, भीम सिंह, आदर्श यादव, सगीर अहमद, राजेश यादव, सन्तराम पासी, शिवाकान्त मिश्रा सहित सैकड़ों साइकिल यात्रियों ने प्रतापगढ़ सीमा अगई मोड़ तक साइकिल चलाकर जन जागरण किया।