
सार……..
⭕ कुल 93 मामले आए जिनमें से 6 का हुआ मौके पर निस्तारण।
विस्तार……..
रायबरेली: जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने तहसील महराजगंज में संपूर्ण समाधान के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी। उनके सामने भूमि, राजस्व, बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, राशन कार्ड, पेंशन और आपसी वाद विवाद से संबंधित मामले आए।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने इन प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को देते हुए कहा कि, उनका गुणवत्ता परक निस्तारण करे। निर्देशित करते हुए कहा कि, सभी मामलों की गहन जांच पड़ताल करने के उपरान्त मामलो का निस्तारण किया जाए। साथ ही भूमि विवाद और आपसी मनमुटाव के मामलों में दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुनी जाए।
राजस्व के मामले में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौका मुआयना करने के उपरांत ही मामले का निपटारा करे। जिलाधिकारी के सामने कुल 93 मामले आए जिनमें का 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वीरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी महाराजगंज रजित राम गुप्ता, क्षेत्राधिकारी महराजगंज, बीडीओ वर्षा सिंह के अतिरिक्त महराजगंज, शिवगढ़ और बछरावां थानों के थानाध्यक्ष समेत सभी विभागों के जिला, एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।