
♦️ Aaj Ka Rashifal, 19 August 2023: मंत्र एक ही आसन पर, एक ही समय में सम संख्या में करना चाहिए।
♦️ Aaj Ka Rashifal, 19 August 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खंडों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है, जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी करता है। वहीं साप्ताहिक मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमस: सप्ताह, महीने और साल के भविष्य कथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह, नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का आर्थिक दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री से आज का दैनिक राशिफल।
मेष राशिफल (www.skindianews.com)
आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत दिख रहे हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें। अच्छा होगा।
वृषभ राशिफल (www.skindianews.com)
आज व्यापारिक सफलता का योग बन रहा है। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। नौकरी-चाकरी की स्थ्िाति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी दिख रही है। कुल मिलाकर यह अच्छी स्थिति है। कुल मिलाकर शुभ संकेत दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।
मिथुन राशिफल (www.skindianews.com)
आज जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी पहले से बेहतर कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
कर्क राशिफल (www.skindianews.com)
आज चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से अच्छी दिख रही है। व्यापार भी बेहतर हो रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।
सिंह राशिफल (www.skindianews.com)
आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
कन्या राशिफल (www.skindianews.com)
आज शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान भी मध्यम है। व्यापार सही दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।
तुला राशिफल (www.skindianews.com)
आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। रोजी-रोजगार में तरक्की करते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी सी चिंताकारी है। व्यापार आपका अच्छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक राशिफल (www.skindianews.com)
आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। थोड़ा सा गृहकलह दिख रहा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।
धनु राशिफल (www.skindianews.com)
आज पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। ये सकारात्मक ऊर्जा होगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, व्यापार बहुत बढ़िया है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशिफल (www.skindianews.com)
आज धन का आवक बढ़ेगा लेकिन कुटुम्बीजनों में थोड़ी कलह दिख रही है। पूंजी निवेश न करें। नुकसान की आशंका है। प्रेम, संतान, व्यापार सब बहुत बढ़िया है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ राशिफल (www.skindianews.com)
आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी पहले से शुभ दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन राशिफल (www.skindianews.com)
आज मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।अज्ञात भय सताएगा। प्रेम और संतान से दूरी रहेगी। व्यापार भी करीब-करीब मध्यम दिख रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्छा होगा।
|| देश दुनिया की खबरें “एसके इंडिया न्यूज़” (SK India news) पर हिंदी में पढ़ें || अध्यात्म (spirituality news) की खबरों के लिए जुड़े रहें www.skindianews.com से || ताजा खबरों के लिए subscribe करें “एसके इंडिया न्यूज़” YouTube चैनल ||