
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नगर विकास मंच महराजगंज के तत्वाधान में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात पदाधिकारी ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के गोल तिराहे पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “नेता जी सुभाष चन्द्र बोस नगर विकास मंच महराजगंज” की सम्पूर्ण टीम एवम् नगर पंचायत के सभासद ध्वजारोहण कर इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया, स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में कस्बे के सैकड़ों लोग भी सम्मिलित हुए।
संरक्षक डॉ के0के0 जायसवाल ने कहा कि, हमें आजादी आसानी से नहीं मिली है, बल्कि लंबे और कड़े संघर्ष के बाद मिली है। आज के दिन हम अमर बलिदानियों के त्याग एवं संघर्ष को याद करते है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। इसलिए क्रांन्तिधरा के लोगों को देश के विकास में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
बछरावां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भाजपा एचडी पासी ने कहा कि, स्वतंत्रता की जंग में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करना चाहिए। युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की गाथा बतानी चाहिए।
संस्था के अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल ने कहा कि, जिस तरह से देश की सीमाओं पर सैनिक सुरक्षा के लिए खड़े हैं। उसी तरह से नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर विकास मंच भी नगर की आर्थिक सुरक्षा के लिए प्राण प्रण से जुटा है। उन्होंने सभी से शोषित, वंचित, अगड़े-पिछड़े समाज के लोगों की मदद में आगे आने का आवाहन किया।
इस मौके पर अशोक रस्तोगी, महामंत्री फिरोज अहमद, संदीप वैश्य, सरदार संतोष सिंह (प्रिंकल), व्यापारी नेता रिंकू जायसवाल, कामरान सिद्दीकी, मुकेश कुमार, शिवकैलाश, सौरभ गुप्ता सोथी”, अनिल जायसवाल, रामअचल मौर्य, संतोष मौर्य, दुर्गेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। ध्वजारोहण के पश्चात कस्बे में मिठाई बाट कर पर्व को मनाया।