
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के सुविख्यात श्री दानेश्वर मंदिर प्रांगण में बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन प्राप्त कर लौटे भक्तो के जत्थे ने प्रसाद वितरण किया।
आपको बता दें कि, महराजगंज नगर से बाबा अमरनाथ की यात्रा करने गए भक्तों का जत्था गत दिवस वापस लौट आया है। जत्था के लौटने पर यात्रियों का परिजन व इष्ट मित्रों ने स्वागत कर घर में प्रवेश कराया। जत्था के नेतृत्वकर्ता प्रशांत जायसवाल ने बताया है कि, यात्रा में साथियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई है। इतना जरूर है कि, यात्रा के दौरान भारी बारिश के कारण कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन हम लोगों ने हिम्मत नहीं हारी क्योंकि हमें बाबा अमरनाथ के दर्शन करने थे। इसके बाद जत्था आगे बढ़ा और सकुशल दर्शन कर महराजगंज लौट आया है। लौटने के बाद कस्बे के दानेश्वर मंदिर धाम पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें हजारों भक्तों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य की प्राप्ति की।
इस मौके पर अनिल जायसवाल, निर्मल यादव, आदि बाबा धाम से लौट कर दानेश्वर मंदिर पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका में नजर आए।
इस मौके पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस नगर विकास मंच महराजगंज के संरक्षक अशोक रस्तोगी, संरक्षक अशोक रस्तोगी ने भक्तो के द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर सौरभ गुप्ता “सोथी, धीरज वर्मा, गोलू जायसवाल समेत बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे।