
सार…….
⭕ विद्यालय में शिक्षण कार्य करने के लिए वे 1990 से आ गए थे और तब से शिक्षण कार्य कर रहे थे। विद्यालय से वे वर्ष 2018 में प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए।
विस्तार……..
रायबरेली: हरचंदपुर क्षेत्र के कठवारा ग्रामसभा में मोदी ग्राम गांव (नयापुरवा) स्थित दयावती मोदी जूनियर हाईस्कूल में वर्षों तक कार्यरत रहे पूर्व प्रधानाध्यापक हरदेव निषाद का निधन हो गया है। विद्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद में पूर्व प्रधानाध्यापक कानपुर देहात जिले में अपने गांव में रह रहे थे। गांव में गुरुवार को दोपहर में वे जानवर चरा रहे थे। जानवर चरते समय अचानक राप्ती नदी में चले गए और उनको निकालने के लिए वह कूदे थे। नदी में बहाव तेज होने की वजह से वे उसी में बह गए। काफी खोजबीन के बाद में शुक्रवार की सुबह उनका शव मिला।
आपको बता दें कि, पूर्व प्रधानाध्यापक हरदेव निषाद के निधन पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 एसयू खान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, वे बहुत ही सरल और सौम्य स्वभाव के थे। विद्यालय में शिक्षण कार्य करने के लिए वे 1990 से आ गए थे और तब से शिक्षण कार्य कर रहे थे। विद्यालय से वे वर्ष 2018 में प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए। अभी एक अगस्त को विद्यालय में बुलाकर उनका सम्मान भी किया गया था। अचानक उनके निधन की खबर हम सभी को स्तम्भ करने वाली है।
विद्यालय में शनिवार को उनके निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रीति वर्मा, डॉ0 राम कीर्ति मिश्रा, महेंद्र बाजपेयी, सुभाष त्रिवेदी, अविनाश, आशा पांडेय, सचान, माता प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।