
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उच्चतम न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के लोकसभा अध्यक्ष के निर्णय को पलट दिए जाने के बाद स्थानीय कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही यह खबर मिली कांग्रेस के नेता खुशियां जताने के लिए पार्टी कार्यालय पर जा पहुंचे तथा वहां जोरदार नारेबाजी के साथ जमकर मिष्ठान वितरण किया गया।
आपको बता दें कि, उच्चतम न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल किए जाने का निर्णय आने के बाद आज जैसे ही यह खबर कांग्रेसियों को मिली वह झूमने नाचने लगे। यहां महराजगंज में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशील पासी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां भी जमकर नारेबाजी की।
सुशील पासी एवं विचित्र चौधरी द्वारा मिष्ठान वितरित कराया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि, सत्य की जीत होती है, सत्य हरदम जीतता है। यही राहुल गांधी के मामले में हुआ है। कांग्रेस के इस जोश खरोश को देखकर विपक्षियों में चिंता व्याप्त हो गई है।
आज के कार्यक्रम में जिला सचिव कृपा शंकर शर्मा, भरत मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष इरशाद आलम, कांग्रेसी नेता प्रिंसू वैस्य, कांग्रेसी नेता विचित्र चौधरी, बाला प्रसाद मौर्य, संदीप मौर्य, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, अनिल जयसवाल, दुर्गेश जायसवाल, केशव गुप्ता, अमन, करण गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।