
सार……..
⭕ पूर्व ब्लाक प्रमुख के निधन पर कई जनपदों के लोग हुए शोकाकुल।
विस्तार……..
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अमेठी जनपद के गांव पड़रावां के रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख सिंहपुर रंजीत सिंह (75) का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह महराजगंज क्षेत्र में भी काफी लोकप्रिय रहे। उनके निधन पर यहां भी लोग शोकाकुल हो गए।
आपको बता दें कि, रंजीत सिंह क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती थे, तथा तिलोई के राजा मयंकेश्वर शरण सिंह (राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश) के खासम खास माने जाते थे। राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा ने बताया कि, रंजीत सिंह लिवर कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे, और 2 दिन पहले ही उनका ऑपरेशन मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में हुआ था, लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं हुआ, जिसके चलते ऑपरेशन होने के 5 घंटे बाद ही उनका निधन हो गया।
उनका महराजगंज नगर के इंडस्ट्रियल इस्टेट में केरोसिन आयल की एजेंसी भी थी, जिससे वह काफी समय यहां महराजगंज में बिताते थे। उनके निधन पर तिलोई, सिंहपुर के अलावा यहां महराजगंज के जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक जताया है।
शोक जताने वालों में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक राकेश सिंह गौरीगंज, तिलोई ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह, महराजगंज प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ दद्दू, समाजसेवी राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, भोलू सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, सचिन सिंह, सुरेंद्र पासी ठेकेदार, जय भद्र सिंह, सचिन ठेकेदार, पंकज सिंह, सतीश सिंह, मनीष सिंह, लवलेस पांडेय आदि ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर गहरा शोक जताया और ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।