
सार……….
⭕ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में आयु सीमा 18 से 22 वर्ष के बीच निर्धारित की गयी है, जबकि ओबीसी,एससी,एसटी पुरुषों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष कर, आयु में छूट दी गई है, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए यह 18 से 25 वर्ष के बीच है।
विस्तार……….
फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष व ब्राह्मण समाज के पूर्व प्रदेश प्रभारी नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा हैं कि, उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती होने जा रही है, जिसमें सामान्य वर्ग के प्रति जो भेदभावपूर्ण नीति अपनाई जा रही है, उससे वह और सामान्य वर्ग के लोग बहुत आहत हैं तथा उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले की घोर निंदा करते है।
आपको बता दें कि, नंद किशोर दुबे ने कहा कि, जब कोविड में हर किसी के तीन साल बर्बाद हुए हैं, तो सामान्य वर्ग के लोगो को आयु सीमा में छूट क्यों नहीं दी जा रही ? सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में आयु सीमा 18 से 22 वर्ष के बीच निर्धारित की गयी है, जबकि ओबीसी,एससी,एसटी पुरुषों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष कर, आयु में छूट दी गई है, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए यह 18 से 25 वर्ष के बीच है,जबकि ओबीसी,एससी,एसटी महिलाओं के लिए 6 वर्ष की छूट देकर यह 18 से 31 वर्ष की गई है।
उन्होंने कहा कि, कॉन्स्टेबल भर्ती में तो सामान्य,निर्धन घर के ही बच्चे जा रहे हैं, भले ही वो ब्राह्मण,ठाकुर,कायस्थ क्यों न हों उनसे इतना भेदभाव क्यों ? नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि, सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली डबल ईंजन की भाजपा सरकार को कम से कम सामान्य वर्ग की महिलाओं से तो भेदभाव नहीं करना चाहिए था! उन्हें तो एक तराजू में तौलना चाहिए। एक तरफ सरकार बेटियों को बेटों के समान कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कह रही हैं, वही दूसरी तरफ खुद योजनाओं में भेदभाव वाली नीति अपना कर भाजपा अपनें इन स्लोगन को ठेंगा दिखाने वाला काम कर रही हैं। आखिर भाजपा सरकार के पास ऐसा कौन-सा चश्मा हैं, जिसमें दलित और ओबीसी के लड़के 28 साल तक जवान दिखते हैं और सामान्य वर्ग के लड़के 22 साल में ही बूढे़ हो जाते हैं।
नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि, वह इस संबध में यूपी के राज्यपाल कों एक लिखित मांग पत्र भेजेंगे, जिसमें की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग की आयु सीमा में संशोधन कर के सभी बच्चों को एक समान दर्जा दिया जायें।