
शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद रायबरेली के विकास खण्ड महराजगंज की न्याय पंचायत कोटवा मदनिया में 7.06 लाख की लागत से बछरावां महराजगंज रोड से गढ़ी गांव तक खड़ंजा कार्य का लोकार्पण किया। इसी प्रकार 17.50 लाख की लागत से महराजगंज शिवगढ़ रोड से पूरे भगन (गढ़ी पोखरानी) तक खड़ंजा कार्य इसके अलावा 19.98 लाख की लागत से ग्राम पोखरनी के मदनखेड़ा में शीतला माता से चिलिहा तक नाला निर्माण कार्य एवं 3.57 लाख की लागत से ग्राम कोड़री (मोन) में राज कुमार के दरवाजे से चंदन के दरवाजे तक खड़ंजा कार्य का लोकार्पण किया। इसी दौरान उन्होंने आम और नीम के वृक्ष का रोपण भी किया।
आपको बता दें कि, उद्यान मंत्री ने न्याय पंचायत हलोर में 30.00 लाख की लागत से कृषि उत्पादन मण्डी समिति, बछरावां क्षेत्र के अन्तर्गत संपर्क मार्ग राजापुर से गुरुकुल महाविद्यालय होकर हल्लौर पुरासी मार्ग (मंडी) (हलोर-पुरासी) तक तथा 7.24 लाख की लागत से महराजगंज-हैदरगढ़ रोड से कुसुढी सागरपुर में प्रधान के दरवाजे तक खण्ड़जा कार्य एवं 20.00 लाख की लागत से जमुरवा में शिव दूल्हा तालाब से सरसविया तालाब की ओर नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने न्याय पंचायत कोटवा मोहम्मदाबाद में 62 लाख रुपए की लागत से हलोर सेमरौता मार्ग से रामकोला तक 1.10 किलोमीटर डामरीकृत रोड (मण्डी) एवं विकास खण्ड महराजगंज के ग्राम कोटवा मोहम्मदाबा में 8.25 लाख की लागत से ओपेन जिम कार्य का शिलान्यास किया। इसी दौरान मंत्री ने यहां नींद के वृक्षो का रोपण भी किया।
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगो को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की लाभ परक योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार हर वर्ग की चिंता करती है और उनके हितों को ध्यान रख रही है।
किसानों को उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, औद्योनिक खेती करके किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते है। उद्यान विभाग द्वारा कृषि व लघु उद्योग की स्थापना हेतु विभिन्न प्रकार की सब्सिडी दी जा रही है, सरकार द्वारा कुछ योजनाएं ऐसी भी चलाई जा रही हैं जिनमें 90% तक की छूट दी जा रही है। जिसका लाभ किसान सीधे तौर पर ले सकते हैं।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कहा कि, रायबरेली की जनता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है, अब वह रायबरेली के ही बेटे को अपना प्रतिनिधि चुनेगी, क्योंकि रायबरेली की जनता यह चाहती है कि उसके अपने बीच का कोई हो जो उसके सुख-दुख में भागीदार बने।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार सिंह उर्फ दद्दू ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में लालगंज की अंतरराष्ट्रीय आल्हा गायिका काजल सिंह द्वारा आल्हा की बेहतरीन प्रस्तुति देकर समाबांध दी।
इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट, डॉक्टर माताफेर सिंह, संत कुमार चौधरी, राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, अन्ना सिंह, हीरा सिंह, राजेश सिंह, संतबक्स सिंह चौहान, श्याम भवन सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, रणविजय सिंह, दीपक सिंह भदोरिया, सोनू सिंह, पंडित सोनू शुक्ल, उमानाथ सिंह, लवलेश कुमार पांडेय, अजीत सिंह, अभिषेक सिंह, आशु सिंह, भोलू सिंह, सतीश सिंह आदि ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर डब्बू सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, दिलीप तिवारी ग्राम प्रधान हिलहा, श्रवण कुमार ग्राम प्रधान सिरसा, गुड्डू श्रीवास्तव, अंजनी गुप्ता ग्राम प्रधान जमोलिया, अत्रि कांत द्विवेदी ग्राम प्रधान, दीपू यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमुरावां, चंद्र प्रकाश तिवारी समेत हजारों की तादाद में क्षेत्रवासी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।