
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ बाजार स्थित प्राचीन श्री ऊंचे स्वर महादेव मंदिर परिषर में बने श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर में समाजसेवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भोलू सिंह ने 11 किलो वजन के पीतल का घंटा भेंट किया। इसके बाद घंटे को मंत्रोच्चारण के साथ लोहे के बने विशाल स्टैंड के साथ बांधा गया। इस घंटे की खास बात यह है कि, इसकी ध्वनि काफी दूर तक सुनाई देती है।
आपको बता दें कि, यह घंटा भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या से लाया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भोलू सिंह ने बताया कि, श्री ऊंचे स्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर में उनके द्वारा बंधवाया गया यह घंटा अंगूठा है। यह पीतल से बना हुआ है। इसे बजाने पर आवाज काफी दूर तक सुनाई देती है।
इस मौके पर सिंह ट्रेडर्स के प्रोपराइटर राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, राजेश सिंह, अजीत सिंह, शुभंजयसिंह रामकरण सिंह, मनोज पांडेय, संतोष पांडेय, घनश्याम पांडेय, उमानाथ सिंह, विनोद शुक्ला, सतीश सिंह, सोनू शुक्ला, लवलेश पांडेय, माधव त्रिवेदी, राकेश मिश्रा, विकास मिश्रा, अतुल पांडेय, शिवम पांडेय, राहुल शुक्ला, सोनू शुक्ला, अमूल तिवारी, डब्बू सिंह प्रधान प्रतिनिधि, विश्वास माली कोटेदार, संजय सेठ, संजय सिंह चौहान, संत भक्स सिंह चौहान, श्याम भवन सिंह चौहान, मोहम्मद रियाज, अजय सोनी, रोहित गुप्ता आदि भक्त मौजूद रहे।