
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नव चयनित प्रोन्नत 320 मुख्य सेविकाओं को राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है। इसी क्रम में जनपद रायबरेली की 08 मुख्य सेविकाओं को विधायक सलोन अशोक कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सलोन सभागार में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया तथा 01 आंगनबाड़ी कार्यकत्री को लखनऊ योजना भवन में आयोजित समारोह में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मंत्री के करकमलों से नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ।
आपको बता दें कि, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि, जनपद रायबरेली में नव प्रोन्नत मुख्य सेविका जिसमें सलोन परियोजना की 05, शिवगढ़ परियोजना की 2, बछरावां परियोजना की 01 एवं ऊंचाहार परियोजना की एक आगंनबाडी कार्यकत्री मुख्य सेविका के पद पर प्रोन्नत हुई।
सलोन विकास खंड सभागार में आयोजित उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी सलोन शशि कुमार तिवारी, सीडीपीओ सुरेन्द्र कुमार, संजय सिंह एवं मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहें।