
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ गांव में वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसाय सिंह ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अजीत सिंह व राज कुमार सिंह उर्फ मोंगा के प्रतिष्ठान पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद सुल्तानपुर टीकरमाफी के महंत आचार्य सिद्धार्थ तिवारी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से रुद्रा अभिषेक कराया। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5:30 बजे समापन हुआ। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसाद वितरण कार्यक्रम प्रभु इच्छा तक चलता रहा।
आपको बता दें कि, रुद्राभिषेक कार्यक्रम के पश्चात आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के पूर्व यजमान सिंह ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अजीत सिंह एवं राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा ने आए हुए ब्राह्मणों का चरण पखार कर प्रसाद ग्रहण करवाया और उन्हें 101 रुपए दक्षिणा स्वरूप देकर विदा किया।
जनपद सुल्तानपुर टीकामाफी के महंत आचार्य सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, हिंदू धर्म में भगवान शिव की आराधना के लिए सावन के महीने को सर्वोत्तम माना जाता है। सावन के महीने में पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक किया जाता। सावन में रुद्राभिषेक को अधिक महत्व इसलिए भी दिया जाता है क्योंकि माना जाता है कि, भगवान शिव इस महीने धरती पर अवतरित हुये थे।
उन्होंने बताया कि, इस साल सावन के महीने को बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि सावन का महीना इस बार केवल 1 माह का नहीं, बल्कि 2 माह का है, और माना जा रहा है कि, ऐसा अद्भुत संयोग करीब 19 साल बाद बना है, भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम और शुभ समय सावन का महिना ही है।
आचार्य सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, सावन मास में सोमवार की तिथियां रुद्राभिषेक के लिए बेहद उत्तम मानी जाती हैं। निश्चित तौर पर समाजसेवी/व्यवसायी अजीत सिंह एवं राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा को भगवान शिव का रुद्राभिषेक बेहद शुभ फलदाई होगा। उन्होंने बताया कि, रुद्राभिषेक का अर्थ है, भगवान रुद्र का अर्थात शिवलिंग पर रूद्र के मंत्रों द्वारा अभिषेक करना। भगवान शिव को अत्यंत दयालु माना गया है, और कहते हैं कि, जो भी भक्त भगवान शिव की श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करता है तो भगवान उसकी मनोकामना को अवश्य ही पूर्ण करते हैं।
इस मौके पर स्पेक्टर राकेश सिंह सीतापुर, रविराज सिंह पूर्व प्रधान अलीपुर, अरुण कुमार सिंह दद्दू प्रधान संघ अध्यक्ष, गंगासागर पांडेय प्रधान प्रतिनिधि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, मोहन मौर्य पूर्व प्रधान, देशराज पूर्व प्रधान, सिकंदरपुर ग्राम प्रधान पति डब्बू सिंह, अग्रणी व्यवसाई प्रदीप सिंह चौहान, राजेश सिंह, भोलू सिंह, सतीश सिंह, दिनेश सिंह, शिवम पांडेय, लवलेश कुमार पांडेय, सोनू शुक्ला, हीरा सिंह प्रधान, शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सिंपल, राम प्रताप सिंह कोटेदार चिरौली, उमानाथ सिंह, अवतार चौरसिया, श्याम भवन सिंह चौहान आदि सक्रिय भूमिका में नजर आए।
कार्यक्रम में बड़ी तादाद में ग्रामवासी, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों सहित भक्त श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।