
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने सीएसआर की बैठक में कहा कि, इसके अंतर्गत जो भी विभाग आते हैं वे समयान्तर्गत कार्य करे। माध्यमिक शिक्षा विभाग अधिकारी से रूफटॉप के विषय में जानकारी हासिल की।
आपको बताते हैं कि, हुनर हाट के अंतर्गत जिलाधिकारी ने कहा कि, एनटीपीसी द्वारा पीडब्ल्यूडी द्वारा हुनर हाट की डिजाइन और परियोजना लागत के संबंध में पत्राचार किया जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि, गौसंक्षण हेतु गौशालाओं को गोद लिया जाए। साथ ही गोवंश संरक्षण के लिए सेड बनाया जाए। गौसंक्षण के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य किया जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि, औद्योगिक संस्थाओं से मिलकर विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाए।
समाज कल्याण अधिकारी से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में इंटरनेट की व्यवस्था के संबंध में जानकारी हासिल की।