
सार……..
⭕ स्वदेश सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्राएं भारत माता विश्व गुरु के सिंहासन की तरफ कई कदम बढ़ चुकी है, इस श्रेष्ठ महनीय कार्य में अपनी भूमिका तय करनी है।
विस्तार……..
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के सुखई का पुरवा स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में कन्या भारती की दायित्वाधारी छात्राओं को उनके दायित्व का बोध कराया गया। कन्या भारती विभाग प्रमुख आचार्या सरोज के द्वारा आहूत बैठक में प्रधानमन्त्री शिवांकी मौर्य कन्या भारती एवं उनके मन्त्रिमण्डल की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्रा शिवानी ने सभी विभाग प्रमुख छात्राओं का परिचय कराया। तत्पश्चात आचार्या सरोज ने भूमिका रखी।
आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य वीरेन्द्र वर्मा ने सभी छात्राओं को उनके विभाग के अनुसार अपेक्षित सक्रियता एवं उनके उद्देश्य को विस्तार से समझाया। प्रधानाचार्य ने बताया कि, विद्या भारती की योजना में छात्राओं में सर्व सामर्थ्य संचारित करने के उद्देश्य से उनके विद्यालय में कन्या भारती का गठन किया जाता है। विद्यालय की छात्राओं में वक्तव्य की प्रखरता, वाणी संयम, कार्य के प्रति निष्ठा, श्रम साधना में रुचि, नेतृत्व क्षमता का उत्कर्ष, सात्विक प्रेम, वात्सल्य, त्याग की भावना का उद्भव आदि गुणों का विकास कर उन्हे बौद्धिक स्तर पर श्रेष्ठ बनाना है।
उन्होंने बताया कि, उनके विद्यालय की छात्राएं किसी से कम नहीं हैं। उन्हें समाज में निकलकर राष्ट्र का नाम रोशन करना है। भारत माता विश्व गुरु के सिंहासन की तरफ कई कदम बढ़ चुकी है। इस श्रेष्ठ महनीय कार्य में अपनी भूमिका तय करनी है। इसलिए सभी के प्रति उत्कृष्ट चिन्तन करते हुए जो भी कार्य या जिम्मेदारी दी जाय, उसका पूर्ण मनोयोग से परिपालन सुनिश्चित करने का हमारा मन ठीक संकल्पित हो सके। ऐसा हम सभी का प्रयास हो। शान्ति मन्त्र के साथ बैठक का समापन हुआ।