
सार…….
⭕ केन्द्र सरकार की नाकामी है मणिपुर की घटना।
विस्तार………
रायबरेली: भाजपा शासित केन्द्र सरकार की लापरवाही एवं अक्षमता के कारण मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी पूर्ण घटना के विरोध में लगातार दूसरे दिन भी समाजवादी महिला सभा के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा सुपर मार्केट से लेकर संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति के पास बैठकर विरोध जताया।
आपको बता दें कि, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव ने कहा कि, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी महिला सभा तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन कैंडल मार्च के माध्यम से जारी रहेगा। कैंडल मार्च की अगुवाई करते हुए महिला सभा की जिलाध्यक्ष शिवदुलारी ने कहा कि, इस शर्मनाक घटना ने सम्पूर्ण राष्ट्र को शर्मिंदा कर दिया है। महिलाओं में डर एवं भय व्याप्त है, भाजपा सरकार से लोगों का भरोसा टूट गया है।
सपा नेता अल्का यादव एडवोकेट ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, भाजपा राज में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय ओर जघन्य कृत्य का विरोध तब तक किया जायेगा, जब तक दोषियों को कठोर दंड नहीं मिलता। महासचिव पूनम मौर्या ने कहा कि, देश के प्रधानमन्त्री प्रकरण पर मौन है, मणिपुर में कई महीनों से हो रही हिंसा की जिम्मेदारी सिर्फ भाजपा की है।
घटना के विरोध में समाजवादी महिला सभा की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं द्वारा गुस्सा एवं रोष प्रकट किया गया।
इस अवसर पर मंजू गौतम, नेहा हंसराज, बचाना तिवारी, शांति मिश्रा, सुनीता देवी, प्रेमा देवी, कान्ति, सुशीला आदि महिलाओं ने विरोध स्वरूप बयान दिया।