
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महराजगंज नगर इकाई के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने रायबरेली रोड स्थित उनके प्रतिष्ठान परिसर में सघन वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया।
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की स्थानीय इकाई द्वारा सघन वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। साथ ही आम, नीम, जामुन, अमरूद आदि के पौधे रोपित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नगर इकाई के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने कहा कि, पर्यावरण असंतुलित होने के कारण आज प्राकृति प्रकोप झेलने पड़ रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही पारा 45 डिग्री के पार जा रहा है। सूर्य का तेज लोगों को झेलना मुश्किल हो रहा है, इसका कारण बड़े पैमाने पर जंगलों व पेड़ों का कटान होना है। इसलिए उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पर्यावरण संरक्षण की पहल करने का निर्णय लिया है।
नगर इकाई के महामंत्री प्रिंसू वैस्य ने महिलाओं का आवाहन करते हुए कहा कि, उन्हें भी संगठन से जुड़कर समाजहित के कार्यों में अहम भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि, हर व्यक्ति को 10-10 पौधे अवश्य लगाने चाहिए।
युवा अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने कहा कि, सघन वृक्षारोपण वर्तमान समय की जरूरत बन गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों की अहम भूमिका रहती है। कंकरीट के जंगल बनते जा रहे शहरों व नगरों को मौसमी प्रकोप से बचाने के लिए सघन वृक्षारोपण जरूरी है।
इस दौरान मनीष वैस्य, सतीश कुशमेश, मानस वैश्य, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार आदि मौजूद रहे।