
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिले की जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के निर्देश पर पूरे जनपद में आज पौधारोपण का कार्यक्रम बृहद रूप से किया गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के संयोजकत्व में स्थानीय स्वदेश सरस्वती इंटर कॉलेज में बड़ी तादात में एसोसिएशन के मेंबरों तथा शिक्षकों और समाजसेवियों ने आम के पौधे लगाए।
आपको बता दें कि, इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख रक्तिमावा दान ने कहा कि, पर्यावरण संतुलन के लिए नए वृक्ष लगाने के साथ-साथ पुराने बच्चों की रक्षा सुरक्षा करके ही ग्लोबल वार्मिंग समस्या से निजात पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि, हमारा देश ही नहीं पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग के प्रकोप के चलते पूरा मौसम चक्र तंत्र ही बिगड़ गया है। कहीं बाढ़ आ रही है तो कहीं सूखा पड़ रहा है, तो कहीं बर्फ के बड़े-बड़े ग्लेशियर पिघल रहे हैं। जो मानवता के लिए विनाश का द्वार खोलते है। उन्होंने आम आदमी से 10-10 वृक्ष लगाने का अनुरोध किया।
इसी क्रम में उनके साथ पंजाब नेशनल बैंक रायबरेली इकाई के सचिव डॉक्टर मधुरेश कुमार सिंह ने कहा कि, वृक्ष लगाना बहुत ही पुण्य का काम है। उपस्थित गणमान्य लोगों से उन्होंने कहा कि, वे लोग भी बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण के कार्यक्रम में भाग ले।
कार्यक्रम में मौजूद अध्यक्ष गुरुदत्त, वरुण निगम, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीकांत त्रिपाठी ने भी लोगों से अपील की है कि, वह वृक्षारोपण करा कर जा रहे हैं, लेकिन वृक्षों की रक्षा सुरक्षा करना हमारे सहयोगी स्वदेश सरस्वती इंटर कॉलेज के शिक्षकों और मैनेजमेंट का काम है।
वृक्षारोपण से पहले विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र वर्मा व उनके सहयोगियों ने आए हुए अतिथियों राजाराम मौर्य, रामस्वरूप वर्मा, आशुतोष कुमार, पंकज शुक्ला, भावना यादव, शुम्बुल, फातिमा, मेहंदी हसन, शिवेंद्र शुक्ला, प्रमोद साहू, विश्वा दीप सिंह, गरीबदास यादव, सौरभ सिंह, अरविंद कुमार आदि को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट किया, और प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर कल्याण कुमार श्रीवास्तव, आदित्य मौर्य, अमरेश, राकेश कुमार मिश्रा, आशीष कुमार तिवारी, विचित्र त्रिपाठी, अंतरिक्ष यादव, धर्मेंद्र त्रिपाठी, हेरंब शुक्ला, अंबरीश त्रिपाठी, लाल बहादुर मौर्य, रामानंद, श्रीकांत तिवारी, आकाश मौर्य, किरण कश्यप, सरोज मौर्य, सीमा श्रीवास्तव एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन के प्रमुख रक्तिमावादान ने एक सप्ताह के भीतर विद्यालय परिसर में वाटर कूलर लगवाने की घोषणा की।