
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पेयजल व्यवस्था की समस्या को लेकर क्षेत्र के सबसे बड़े विद्यालय में गर्मी के इस सीजन में भयंकर मारामारी है। महराजगंज कस्बे के राजा चंद्रचूर्ड़ सिंह इंटर कॉलेज में वैसे तो 3 हैंड पंप इंडिया मार्का, एक सोलर आधारित वाटर पंप तथा एक विद्युत स्वचालित समरसेबल की व्यवस्था है। लेकिन एक हैंडपंप खराब होने के चलते मध्यान भोजन के उपरांत छात्रों की भीड़ पानी पीने के लिए उमड़ पड़ती है, लेकिन दो हैंडपंप पर छात्र-छात्राओं का मेला लग जाता है। इससे कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चे अपनी बारी आने का इंतजार करते रहते हैं। जबकि सोलर पंप सफेद हाथी साबित हो रहा है, और विद्युत व्यवस्था गुल हो जाने पर वह पंप भी काम नहीं करता है। जिससे बच्चों को पानी पीने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे का रहने वाला कक्षा नौ का विद्यार्थी आयुष श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को पानी पीने का इंतजार करता रहा, दर्जनों बच्चों के समेत 40 मिनट तक खड़ा रहा, लेकिन पानी पीने में उसका नंबर नहीं आया। क्षेत्रीय नागरिकों राजा श्रीवास्तव, सुनील कुमार, जमुना विधायक आदि ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की है कि, पेयजल की व्यवस्था के लिए 2, 3 हैंडपंप और लगवाए जाएं, ताकि बच्चों को प्यासा ना रहना पड़े।
आपको यह भी बता दें कि, राजा चंद्रचूर्ड़ सिंह इंटर कॉलेज में लगभग 1100 बच्चे पढ़ते हैं। यह जानकारी विद्यालय के एक शिक्षक ने दिया है।