
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के सुखई का पुरवा स्थित स्वदेश सरस्वती इंटर कॉलेज में वसुधैव कल्याण फाउण्डेसन के तत्वाधान में जागरूकता शिविर के माध्यम से छात्राओं में होने वाले रोग एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी की गई।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिप्रा त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें प्रमुख भूमिका सुधा अवस्थी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा की रही।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से डॉ0 मधु अवस्थी फिजिशियन एवं सीमा प्रजापति स्टाफ नर्स ने भी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए हाइजेनिक समस्याओं से समस्या व जागरूकता के बारे विस्तार से बताया। इबरार अहमद फार्मासिस्ट ने आवश्यक औषधियां प्रदान की।
कार्यक्रम में रमेश अवस्थी सदस्य प्रबन्ध समिति एवं आरएसएस के जिला कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख ने व्यस्थाओं में विशेष सहयोग किया। शिप्रा त्रिपाठी को सुधा अवस्थी और पूर्व सभासद विजय धीमान ने पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में राम चन्द्र, गायत्री कार्यकर्ता महिला मोर्चा भी सम्मिलित हुए। सभी का परिचय प्रधानाचार्य वीरेन्द्र वर्मा ने कराया। संचालन सरोज मौर्या आचार्या ने किया। बालिका प्रमुख आचार्या सीमा एवं किरण, वंदना सिंह, गायत्री सिंह, मंजू, संगीता, तारा, छेदाना, सीमा श्रीवास्तव, सरोज मौर्य, राकेश मिश्रा, भी उपस्थित रहे।