
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीते 24 घंटे के अंदर थुलवासां ग्राम सभा में जहरीले जंतुओं के काटने से दो महिलाओं की मौत हो गई जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक हुई 2 महिलाओं में से पुलिस ने एक का पोस्टमार्टम कराया है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहली घटना क्षेत्र के पूरे भवन मजरे थुलवासां में घटित हुई, जबकि गांव निवासिनी फूलमती (60) पत्नी रामसनेही सुबह 6:00 बजे खेत में काम करने गई थी और वही किसी विषैले जंतु ने काट लिया। परिजन इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर महराजगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं दूसरी घटना थुलवासां चौराहे पर घटित हुई, जबकि रमेश शर्मा की पत्नी गरिमा शर्मा (32) जहरीले जंतु ने काट लिया। जिसके बाद चंद मिनटों में उनकी मौत हो गई। थोड़े-थोड़े अंतराल के बीच घटी घटनाओं से पूरा गांव सहम गया।